Dehradun News: सेवानिवृत्त अधिकारी समेत तीन लोगों से 11.71 लाख की साइबर ठगी
देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने रिटायर बीआरओ अधिकारी समेत तीन लोगों को अपने जाल में फंसाकर कुल 11,71,088 रुपये की चपत लगा दी। पीड़ितों की तहरीर पर कैंट और पटेल नगर थाना पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।कैंट कोतवाली क्षेत्र के बल्लूपुर एन्क्लेव निवासी 89 वर्षीय बाल कृष्ण भटनागर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से रिटायर अधिकारी हैं। चार नवंबर को एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का प्रतिनिधि बताकर उन्हें कॉल किया। आरोपी ने स्पेशल रिटायर्ड पेंशनर कार्ड बनाने का झांसा देकर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और गोपनीय बैंकिंग जानकारी भरवा ली। इसके बाद 6 और 7 नवंबर के बीच उनके बैंक ऑफ बड़ौदा के दो खातों से 9.05 लाख रुपये पार कर दिए गए। सात नवंबर को बैंक शाखा पहुंचने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.