देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून। देहरादून टी20 लीग के फाइनल में सेलाकुई स्ट्राइकर्स ने मसूरी थंडर्स को 39 रनों से हराकर जीत हासिल की है। बुधवार को अभिमन्यू क्रिकेट अकेडमी में सेलाकुई स्ट्राइकर्स ने मसूरी थंडर्स के बीच फाइनल मैच खेला गया। इस दौरान बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच 16-16 ओवर का मैच खेला गया। मसूरी थंडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। सेलाकुई स्ट्राइकर्स ने बल्लेबाजी की। विकेटकीपर बल्लेबाज विजय शर्मा ने 31 गेंदों में 5 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 103 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान पीयूष जोशी ने 27 रन और संस्कार रावत ने 28 रनों का योगदान दिया। सेलाकुई स्ट्राइकर्स ने निर्धारित 16 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का लक्ष्य मसूरी थंडर्स को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मसूरी थंडर्स की टीम ने पहल...