देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: सेलाकुई। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सोमवार को सेलाकुई में गपशप कैफे से बालकृष्ण के आवास तक करीब 700 मीटर लंबे इंटरलॉकिंग टाइल मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आवागमन सुगम बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान पार्षद अनिल नौटियाल, कल्पना कोली, किरण पंवार, पूनम देवी, पंकज थापा, पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...