देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: सेलाकुई। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेलाकुई में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खाटू श्याम धाम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए मिलन चौक तक पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस खाटू श्याम धाम पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। मुख्य बाजार से गुजरने के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोगों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने निकाली जगह-जगह तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा में क्षेत्रीय विधायक सहदेव स...