Dehradun News: सेलाकुई में टमाटर से लदा वाहन खाई में गिरा, लोग सुरक्षित
देहरादून, जुलाई 17 -- Dehradun News: सेलाकुई। डामटा से देहरादून टमाटर लेकर जा रहा पिकअप वाहन शुक्रवार सुबह सेलाकुई सैन की घाटी से पहले मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। गनीमत रही चालक समेत वाहन में सवार काश्तकार सुरक्षित बच गए। वाहन में सवार किसानों ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर लोहे के पोल को तोड़ता हुआ खाई में गिरा। हालांकि चालक व अन्य किसी के कोई चोट नहीं आई है, लेकिन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके साथ ही वाहन में रखे टमाटर भी बर्बाद हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.