देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: विकासनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सेलाकुई पुलिस ने सड़क पर लड़ाई-झगड़ा और हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त को थाना सेलाकुई को सूचना मिली कि सेलाकुई बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास दो व्यक्ति सड़क पर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं और शोर-शराबा करते हुए कांवड़ियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे काफी उग्र हो गए तथा सड़क पर हंगामा करते हुए एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने लगे।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, कांवड़ यात्र...