देहरादून, अगस्त 29 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। श्रीराम सेंटेनियल स्कूल में शनिवार को ओपी गर्ग मेमोरियल सॉकर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-17 फाइनल में सेंट जोसेफ एकेडमी ने शिवालिक एकेडमी को 2-1 से हराया अंडर-14 में दून प्रेसीडेंसी स्कूल ने टाईब्रेकर में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल को 4-2 से मात दी।अंडर-14 वर्ग में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के रजत सिंह को गोल्डन बूट, इसी स्कूल के नक्ष कचरिया को मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर और दून प्रेसीडेंसी स्कूल के परिरित चौधरी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अंडर-17 वर्ग में सेंट जोसेफ एकेडमी के अक्षत्र कंबोज को गोल्डन बूट, शिवालिक एकेडमी के ईशांत को मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर और सेंट जोसेफ एकेडमी के शान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ...