Dehradun News: सेंट जोसेफ्स एकेडमी में मेधावी छात्रों और शिक्षकों को किया सम्मानित
देहरादून, अगस्त 2 -- Dehradun News: देहरादून। राजपुर रोड स्थित सेंट जोसेफ्स एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया। समारोह में प्रधानाचार्य ब्रदर जोसेफ, कम्युनिटी लीडर ब्रदर अर्नेस्ट मार्टिन और कम्युनिटी सदस्य ब्रदर पीके जोसेफ मौजूद रहे। समारोह में संस्थान में 25 वर्ष की समर्पित सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं पूरे शैक्षणिक वर्ष में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह का समापन हेड गर्ल और हेड बॉय के आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.