देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में सेंट जॉर्ज़ कॉलेज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 से विजय प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी द्वारा आयोजित ब्रदर जीपी गैनन सॉकर टूर्नामेंट 2026 का पांच दिनों तक चले रोमांचक फुटबॉल मुकाबलों के साथ  समापन हो गया। पहले सेमीफाइनल में सेंट जॉर्ज कॉलेज, मसूरी ने ओक ग्रोव स्कूल, मसूरी को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सेंट जॉर्ज कॉलेज की ओर से त्सेवांग ने 22वें मिनट में पहला गोल किया, जबकि शाश्वत ने 46वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। ओक ग्रोव स्कूल के लिए अभ्यानंद पंडित ने 10वें मिनट में एकमात्र गोल किया। दूसरे सेमीफाइनल में विनबर्ग एलन स्कूल, मसूरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कसिगा स्कूल को 4-0 से हराक...