देहरादून, अक्टूबर 3 -- Dehradun News: मसूरी , संवाददाता।  सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में मार्थिंस हाउस ने ओवरऑल इंटर हाउस चैंपियनशिप का खिताब जीता। मार्थिंस हाउस के मोहम्मद अतीब सरवर प्रतियोगिता के सबसे तेज धावक रहे। सीनियर वर्ग में इशगुन सिंह और जूनियर में अर्श कंदोई वर्ष के सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट रहे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन वार्षिक खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ और 1974 बैच के मैनोराइट डॉ. विपिन वैष ने प्रतियोगिता के उद्घाटन की घोषणा की। प्रतियोगिता का शुभारंभ भव्य एथलीट्स मार्च पास्ट के साथ हुआ। सीनियर मैराथन (कक्षा-12), इंटर मैराथन (कक्षा 9-बी), जूनियर मैराथन (कक्षा 8-बी), सब-जूनियर (कक्षा 6-बी) व कक्षा-4 मैराथन में शान्विक वर्मा बेस्ट एथलीट, सीनियर में आदित्य मांगलिक, इंटर में ओजस्व सिंह, जूनियर...