Dehradun News: सुराज सेवा दल ने अखिलेश यादव के खिलाफ किया प्रदर्शन
देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता । सुराज सेवा दल ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। रविवार को सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के घुसपैठिए बयान के विरोध में नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों, सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और देवभूमि के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। प्रदेश की अस्मिता, संस्कृति, सम्मान और स्वाभिमान से जुड़े विषयों पर टिप्पणी करते समय तथ्यों और संवेदनशीलता का ध्यान रखा जाना चाहिए। संगठन ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के उत्तराखंड से पारिवारिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कथित बयान पर सवाल उठाए और विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: संशोधित..तीर्थनगरी वासियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.