देहरादून, सितम्बर 29 -- Dehradun News: रुड़की। सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण के खिलाफ सुराज सेवा दल ने मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट को ज्ञापन सौंपते हुए सरकारी भूमि की निष्पक्ष जांच, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि हरिद्वार जनपद में सरकारी भूमि पर बढ़ते कथित अवैध कब्जों की व्यापक और निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि का सीमांकन एवं पैमाइश कराने के साथ ही प्रमाणित अतिक्रमणों को तत्काल हटाकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए। सुराज सेवा दल ने फर्जी दस्तावेज, कूटरचना और सरकारी अभिलेखों के दुरुपयोग से जुड़े मामलों म...