देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाताा। सुराज सेवा दल ने ब्रिडकुल में निर्माण कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं, कमीशनखोरी, देरी और गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ियों के आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्रिडकुल के सचिव को ज्ञापन भेजकर आरोपों के संबंध में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। शुक्रवार को सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने निरंजनपुर स्थित ब्रिडकुल कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने तत्कालीन महाप्रबंधक के कार्यकाल में आवंटित निर्माण कार्यों, निविदा प्रक्रिया और भुगतान संबंधी अभिलेखों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 से 2025 के दौरान देहरादून यूनिट को आवंटित करीब 19 निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में प...