देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) की आंतरिक समिति ने डॉल्फिन पीजी संस्थान में 'कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम' कार्यशाला में यौन उत्पीड़न निवारण कानून, सुरक्षित कार्यस्थल आौर कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।एक दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. बीना जोशी भट्ट के स्वागत भाषण से हुआ, जिसके बाद यूकॉस्ट की वैज्ञानिक डॉ. मंजू सुन्द्रियाल ने कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता विशेषज्ञ डॉ. रीमा पंत ने भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में चिकित्सक और रोगी के बीच शारीरिक संपर्क अनिवार्य होता है, इसलिए सुरक्षा, गरिमा और नैतिक सीमाओं का पालन बेहद आवश्यक है। उन्होंने संस्थानों में नियमावल...