Dehradun News: सील बंद पैनेसिया अस्पताल में 15 दिन में दो बार चोरी
देहरादून, जुलाई 14 -- Dehradun News: रिस्पना पुल के पास स्थित सीलबंद पैनेसिया अस्पताल को चोर निशाना बना रहे हैं। प्रशासन की सील के बावजूद बंद अस्पताल में दो बार चोरी की घटना सामने आई है। मामले में अस्पताल प्रबंधन ने नेहरू कॉलोनी थाने में सोमवार को केस दर्ज कराया है। अस्पताल के प्रबंधक रणबीर सिंह चौहान और निदेशक शुभम चंदेल ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि बीते 20 मई को अस्पताल में एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। घटना के बाद 22 मई को जिला प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया था। सील बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने पहली बार 20 जून की रात वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने रात में तोड़फोड़ की आवाजें सुनीं। अगले दिन जांच में अस्पताल के पीछे झाड़ियों वाले प्लॉट में गद्दे व अन्य उपकरण बिखरे मिले, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद तीन जुलाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.