Dehradun News: सीबीआरआई में 'इम्पैक्ट 2026' कार्यशाला आयोजित, सतत निर्माण तकनीकों पर मंथन
देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: रुड़की। सीएसआईआर-केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) में शुक्रवार को 'इनोवेटिव मैटेरियल्स, प्रीकास्ट सिस्टम्स एंड एडवांस्ड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजीज' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नवीन निर्माण सामग्री, प्रीकास्ट तकनीक और पर्यावरण-अनुकूल भवन निर्माण पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि आईआईटी दिल्ली के प्रो. तुषार के दत्ता ने भूकंपरोधी निर्माण में प्रीकास्ट संरचनाओं की भूमिका बताई। संस्थान के निदेशक प्रो. आर प्रदीप कुमार ने सतत और आपदा-सहिष्णु निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यशाला में सीबीआरआई और अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के बीच संयुक्त अनुसंधान एवं तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.