देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: सुभाषनगर स्थित सीएनजी पंप पर गैस भरवाने को लेकर कार सवारों और पंप कर्मचारियों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। एसएसआई क्लेमनटाउन विजय प्रताप राही ने बताया कि बीते 15 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि सीएनजी पंप पर दो पक्षों में विवाद हो रहा है। सूचना मिलते ही क्लेमनटाउन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। दोनों पक्ष और अधिक उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू रहे। मौके से पुलिस ने सुधीर (26), सुनील कुमार (29) और शुभम (29) निवासी पटेलनगर और हर्षित (18) और विशाल कुमार (24) निवासी थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों...