देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिसकर्मी की तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर युवक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल सुरेश के जीजा मुकेश चौरसिया की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक सुरेंद्र मेहरा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुरेश की हालत अब भी बेहद नाजुक बनी हुई है और अस्पताल में उनका उपचार जारी है। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी, चुक्खूवाला निवासी मुकेश चौरसिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह सुरेश सरल कॉम्प्लेक्स के सामने गाड़ी साफ कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सुरेश को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गई। जिससे उनके सिर व शरीर प...