देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: देहरादून। उत्तराखंडी फिल्म रैबासी शुक्रवार से देहरादून के ओरिएंट सिनेमा हॉल में आज से दिखाई जाएगी। इसका एक शो हर दिन दोपहर 2:30 बजे के शो टाइम में दिखाया जाएगा। फिल्म को लेकर फिल्म के कलाकारों और सिने प्रेमियों में काफी उत्साह है। फिल्म के निर्देशक विक्रम नेगी पहाड़ी ने बताया की फिल्म पहाड़ के सामाजिक मुद्दों को लेकर बनाई गई है और फिल्म में रेबासियों के माध्यम से एक संदेश देने का प्रयास किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...