Dehradun News: सिडकुल में चार शराब तस्कर और दो सटोरियों को गिरफ्तार किया
देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने छापेमारी कर चार शराब तस्करों और दो सटोरियों को गिरफ्तार किया। तस्करी के आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 193 पैकेट देशी शराब और सटोरियों से सट्टा सामग्री और 2460 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, शराब तस्करी के आरोपियों में प्रतिसरवन उर्फ छोटन निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी सिडकुल, धर्मपाल निवासी शनि देव मंदिर रोशनाबाद, संजू तिवारी निवासी चौहान मार्केट रावली महदूद और प्रियांशु निवासी कोर्ट कॉलोनी सिडकुल शामिल हैं। वहीं, सट्टेबाजी में अनुज निवासी बेलड़ा, रुड़की और दिनेश निवासी नानू का मकान, रावली महदूद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आबकारी और जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.