Dehradun News: सिडकुल की कंपनी में 19.67 लाख रुपये के गबन का आरोप, तीन कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज
देहरादून, अक्टूबर 14 -- कंपनी में माल के गबन का मामला Dehradun News: हरिद्वार। सिडकुल की वी-मार्क इंडिया लिमिटेड कंपनी में करीब 19.67 लाख रुपये के माल के गबन और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी के सहायक जनरल मैनेजर (एचआर) ने मामले में सिडकुल पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, कंपनी के एचआर सहायक मैनेजर अभय कुमार गोयल ने सिडकुल थाने में शिकायत देकर कंपनी के कर्मचारी मनोज कुमार मैनेजर प्रोडक्शन प्लानिंग, इन्वेंट्री एवं सेल्स, अमित कुमार सहायक मैनेजर और अरविंद कुमार पैकिंग एवं डिस्पैच विभाग पर आपसी मिलीभगत से कंपनी के माल में हेराफेरी कर अनुचित लाभ कमाने और कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.