देहरादून, जुलाई 19 -- Dehradun News: ईसी रोड, करनपुर स्थित एक इमिग्रेशन दफ्तर के संचालक पर सिंगापुर का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर एक युवक से 2.94 लाख रुपये और पासपोर्ट ठगने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत दी। जिसके बाद शनिवार को डालनवाला कोतवाली ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। यूपी के जालौन जिले के थाना आटा के बारा के रहने वाले बलवीर सिंह ने एसएसपी को दी गई तहरीर में बताया कि मोहम्मद चांद नाम का व्यक्ति करनपुर में केनरा बैंक के ऊपर एक्स-ट्रैवल इमिग्रेशन एडवाइजर के नाम से दफ्तर चलाता था। शाहबाज नाम के एजेंट के जरिये बलवीर का संपर्क उससे हुआ था। आरोपी ने सिंगापुर में नौकरी का झांसा देकर 2.94 लाख रुपये लिए और मूल पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया। जब पीड़ित ने वीजा न मिलने पर अपने पैसे और पासपोर्ट वापस मांगे, तो आरोपी ने साफ इनकार कर ...