Dehradun News: सालावाला में जर्जर पुल का निर्माण नहीं से लोगों में आक्रोश
देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। सालावाला क्षेत्र में वर्षों से जर्जर पड़े पुल का पुनर्निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता दीपक कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के 5 साल बीत जाने के बाद भी विभागीय अधिकारी फाइलों को लंबित रखकर सरकार और जनता को गुमराह कर रहे हैं। पुल की जर्जर स्थिति के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप है। इससे क्षेत्र के लगभग 12 से 15 हजार लोग, कई बड़े स्कूल और सरकारी कार्यालय प्रभावित हो रहे हैं। चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर पार्षद भूपेंद्र कठैत, अरविंद डंगवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.