Dehradun News: सारथी एक नई उम्मीद सोसायटी ने पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित
देहरादून, अक्टूबर 2 -- Dehradun News: देहरादून। गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में सारथी एक नई उम्मीद सोसायटी की ओर से वार्ड नंबर तीन, रांझावाला रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पर्यावरण मित्रों को शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सोसायटी की अध्यक्ष रितू अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और समाजहित से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि लोगों में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम में पार्षद अनित छेत्री, रजनी देवी, नगर निगम के सीएसआई हेड संदीप सहित सोसायटी के हरीश, मनजीत, संगीत, कविता और अन्य सदस्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.