देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन(आईवीएफ) उत्तराखंड आगामी 25 अक्टूबर रविवार को जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म हाउस में दीपावली महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, डांडिया उत्सव एवं दीपावली मेला का आयोजन करेगा। जिसमें अग्रवाल समाज का बड़ा तबका सामूहिक लक्ष्मी महाआरती के लिए एक साथ जुटेगा।इस संबंध में बुधवार को आईवीएफ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में बताया कि वैश्य समाज को एक सूत्र में पिरोने और सांस्कृतिक विरासत को संजोने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। रविवार शाम 5 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में जाने-माने कलाकारों की मौजूदगी में डांडिया नृत्य का आयोजन होगा, जहां...