Dehradun News: सामुदायिक भवन विवाद में पार्षद की तहरीर पर महिला के खिलाफ क्रास केस
देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: नेहरू कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में बैठक के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर लिया है। पूर्व में महिला की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, अब वार्ड संख्या 57 के पार्षद विवेक कोठारी की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में नेहरू कॉलोनी निवासी पार्षद विवेक कोठारी ने पुलिस को बताया कि बीते 30 जुलाई की शाम सामुदायिक भवन वार्ड-57 में तीज के त्योहार के लिए एक बैठक बुलाई गई थी। सामुदायिक भवन का ताला खुलवाने के लिए जी-ब्लॉक निवासी सुषमा जोशी को संदेश भिजवाया गया, लेकिन आरोप है कि उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक टालमटोल किया। पार्षद का आरोप है कि जब महिला मौके पर पहुंची तो आते ही गाली-गलौज करने लगी और जान से मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.