Dehradun News: सात लोगों से साइबर ठगों ने 15 लाख से अधिक ठगे
देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: डिजिटल युग में साइबर ठग आए दिन नए हथकंडे अपनाकर लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे हैं। ठगों ने शहर के सात लोगों को 15.87 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ितों की शिकायत पर संबंधित थानों की पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के ओल्ड नेहरू कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार दमीर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर की एक फर्म को 2800 रुपये के बादाम, अंजीर आदि का ऑर्डर दिया था। एडवांस के नाम पर उनसे 1400 रुपये लिए गए। बाद में जीएसटी में दिक्कत का बहाना बनाकर पैसे लौटाने का झांसा दिया गया और बातों में उलझाकर उनके खातों से 1.36 ट्रांसफर कर लिए। वहीं, क्लेमनटाउन क्षेत्र के राजेश कुमार छाबड़ा को ऑनलाइन डरा-धमकाकर 1,56,300 रुपये की ठगी का शिकार बनाया। कोतवाली क्षेत्र के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.