Dehradun News: सात मोड़ पर पेड़ कटान का विरोध
देहरादून, अगस्त 14 -- Dehradun News: देहरादून। प्रमुख संवाददाता। ऋषिकेश के सात मोड़ क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए पेड़ कटान के प्रस्ताव का पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने विरोध किया। शुक्रवार को दून प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में हिमांशु अरोड़ा, अनूप नौटियाल, शैफी, शिल्पी, ओमिनी और नितिन ने कहा कि सात मोड़ हाथियों का प्रमुख आवागमन क्षेत्र है। पेड़ कटने से हाथियों का आवास और आवाजाही प्रभावित होगी, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ सकता है। वक्ताओं ने सात मोड़ मार्ग को रात आठ से सुबह छह बजे तक बंद कर यातायात नेपाली फार्म-देहरादून मार्ग से संचालित करने का सुझाव दिया। प्रेस वार्ता में जया सिंह, इरा चौहान, रूचि सिंह, अनीश लाल, संजय, वासु खन्ना और कनीश भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हाथियों का आवास उजड़ा तो बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.