Dehradun News: सात बुलेट समेत चोरी के 13 दोपहिया संग दो गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: दून पुलिस ने दो वाहन चोर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात बुलेट बाइक समेत 13 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। दोनों आरोपी हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहां से आकर दून में वाहन चोरी करते और फरार हो जाते। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने मंगलवार दोपहर अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर घटना खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान विवेक सिंह विश्नोई और गुरप्रीत सिंह निवासी श्यामपुर, हरिद्वार के रूप में हुई है। इनमें विवेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक है, जबकि गुरप्रीत रैपिडो राइडर है। दोनों को सोमवार देर शाम हरिद्वार बाईपास रोड, कबाड़ी बाजार के पास से गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी के ये दुपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने खुलासा करने वाली टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.