Dehradun News: सातवें दिन भी मेडिकल कालेज को धरना जारी
देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: नई टिहरी, संवाददाता। मेडिकल कालेज की मांग को लेकर मेडिकल कालेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अनश्चितकालीन आंदोलन के तहत स्थानीयों का धरना बौराड़ी गणेश चौक पर सातवें दिन भी निरंतर जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक मेडिकल कालेज को नई टिहरी में बनाने की स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती आंदोलन निरंरत जारी रहेगा। सातवें दिन धरने पर बैठने वालों में निरंतर सत्याग्रह पर बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेता जीत राम भट्ट सहित ट्रेड यूनियन से जुड़े चिंतामणि थपलियाल, सफर सिंह नेगी, नित्यानंद बहुगुणा, पुरूषोत्तम चमोली, सोबन सिंह पंवार, प्रदीप रावत, आशीष द्विवेदी, गणेश उनियाल, देवेश्वर प्रसाद, उदय सिंह तोपवाल, भगवान सिंह पंवार आदि शामिल रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.