देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: देहरादून। गढ़ी कैंट, बीरपुर रोड निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ने एक लाख रुपये उड़ा लिए। गढ़ी कैंट निवासी देवेंद्र कुमार गुप्ता का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बैंक खाता है। बीती पांच अगस्त को उनके खाते में सेंधमारी कर पांच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पूर्व में इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई और सोमवार को कैंट कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...