देहरादून, अगस्त 7 -- Dehradun News: देहरादून। सहस्रधारा रोड इलाके में चोरों ने दो अलग-अलग मंदिरों को निशाना बनाया। दोनों ही मामलों में चोरों ने रात के अंधेरे में ताले तोड़कर दानपात्र से पैसे उड़ा लिए। पुलिस ने दोनों मामलों में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक घटना कुल्हान स्थित हनुमान मंदिर की है। मंदिर के पुजारी सुमन देव उनियाल के अनुसार पांच अगस्त की रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ा और दानपात्र में रखे सारे पैसे ले गए। छह अगस्त की सुबह जब वे पूजा के लिए पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता लगा। ग्रामीणों के साथ जब सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो चोरी का आरोपी भी दिखाई दिया। दूसरी घटना डांडा खुदानेवाला स्थित प्राचीन मां काली मंदिर की है। शिकायतकर्ता संदीप फरासी के मुताबिक बीते 20 जुलाई की सुबह करीब 5:30 बजे जब पंडित जी मंदिर पहु...