Dehradun News: सलेमपुर राजपूताना में झबरेड़ा विधायक का हुआ सम्मान
देहरादून, अक्टूबर 4 -- Dehradun News: रुड़की। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सलेमपुर राजपूताना में विधायक का सम्मान क्षेत्र के लोगों ने किया। सलेमपुर राजपूताना स्थित वेंकट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक वीरेंद्र जाति ने सभी लोगों का आभार किया। विधायक वीरेंद्र जाति ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर विश्वास जताते हुए उनका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में उनका प्रयास रहा है कि प्रत्येक व्यक्ति का काम हो और सभी को सम्मान मिले। वोट देना या न देना केवल चुनाव तक सीमित होता है, लेकिन चुनाव के बाद जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा करे। उन्होंने कहा कि वह आगे भी जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व प्रधान पदम सिंह सैनी ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.