Dehradun News: सर्वर हैंग होने से बिलिंग काउंटर बंद, मरीज रहे परेशान
देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: देहरादून। कोरोनेशन अस्पताल में सोमवार सुबह सर्वर हैंग होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर की इस तकनीकी समस्या के कारण सुबह 8 से 9 बजे तक अस्पताल का एक बिलिंग काउंटर बंद रखना पड़ा, जिससे पर्चा बनवाने और बिलिंग के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (पीएमएस) डॉ. यतेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह कुछ देर तकनीकी दिक्कत रही, लेकिन 9 बजे तक सर्वर ठीक कर दोनों काउंटर सुचारू रूप से चालू कर दिए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.