देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: विश्व एनेस्थीसिया दिवस (16 अक्टूबर) पर दून मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं देहरादून सोसाइटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स के अध्यक्ष प्रो. डॉ. अतुल कुमार सिंह ने एनेस्थीसिया से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम 'एनेस्थीसियोलॉजी एलांग द पेशेंट पॉथवे ' है, जो दर्शाती है कि मरीज की पूरी इलाज प्रक्रिया में एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। कहा कि बताया कि एनेस्थीसियोलॉजिस्ट केवल बेहोशी देने वाले डॉक्टर नहीं हैं। वे ऑपरेशन से पहले मरीज की जांच, सर्जरी के दौरान सांस, हृदय गति, रक्तचाप और ऑक्सीजन की निरंतर निगरानी और ऑपरेशन के बाद दर्द नियंत्रण की जिम्मेदारी निभाते हैं। यह भी पढ़ें- चलते-चलते- पहली बार मरीज को बेहोश कर सर्जरी की गई इसके अलावा आईसीयू...