देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: देहरादून। द पॉली किड्स परिवार की नई प्रीमियम प्री-स्कूल इकाई सर्कल ऑफ टॉडलर्स का भव्य उद्घाटन रविवार, 12 जुलाई को होगा। समारोह में मेयर सौरभ थपलियाल, कैबिनेट मंत्री खजान दास और विधायक सविता कपूर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विद्यालय में फिनलैंड एवं सिंगापुर आधारित पाठ्यक्रम, एआई युक्त स्मार्ट कक्षाएं, वातानुकूलित क्लासरूम और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय भ्रमण, सांस्कृतिक गतिविधियों और बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...