देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: श्रीनगर।। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार के खिलाफ राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान पखवाड़े की शुरुआत की। मंगलवार को श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने गोला पार्क से अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेशभर के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांवों, कस्बों, बाजारों, ब्लॉक, जिलों और शहरों में अभियान चलाने का आह्वान किया। गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश की जनता पर हो रहे कथित राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक अत्याचारों के विरोध में यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अंकिता भंडारी प्रकरण के आरोपियों को बचाने, प्रदेश की जमीनों और नौकरियों को बेचने तथा आय से अधिक संपत्ति के मामलों में मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई रोकने का प्रयास कर रही है।...