Dehradun News: सम्भाषण प्रतियोगिता में एमकेपी की छात्राएं अव्वल
देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: देहरादून। श्री गुरु राम राय महाविद्यालय, पथरी बाग में बुधवार को स्वर्गीय हरबंस लाल कपूर मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से अंतर-महाविद्यालयी सम्भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय 'भारतीय ज्ञान व्यवस्था' रहा। प्रतियोगिता में एमकेपी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। बीए पांचवें सेमेस्टर की गुरप्रीत कौर प्रथम और बीए द्वितीय सेमेस्टर की आयशा खान द्वितीय रहीं। कार्यक्रम की संरक्षक सविता कपूर ने विजेता छात्राओं को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या और वाद-विवाद समिति की प्राध्यापिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम का प्रतिनिधित्व डॉ. पूनम सिंह और डॉ. आनन्दिता मिश्र ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.