देहरादून, अक्टूबर 12 -- Dehradun News: देहरादून। आर्यिका रत्न 105 पूर्णमति माताजी के सानिध्य में देहरादून में चातुर्मास के दौरान समवशरण विधान सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। विधानाचार्य दीपक जैन शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालु पूजन-अर्चना कर रहे हैं। माताजी ने समवशरण को तीर्थंकर भगवान की दिव्य धर्मसभा बताते हुए कहा कि इसके स्मरण और पूजन से श्रद्धालु आत्मिक शुद्धि और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। इस दौरान संत निवास स्थित भद्रबाहु गुफा में आचार्य विद्यासागर महाराज की चरण पादुकाओं का शुद्धीकरण भी किया गया।मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि चातुर्मास में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न शहरों और विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...