Dehradun News: सब्जी की दुकान को लेकर विवाद, दो व्यक्तियों का पुलिस ने किया चालान
देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: श्रीनगर, संवाददाता। सब्जी की दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद श्रीनगर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद में शामिल मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद नाजिम के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, बीते रविवार को विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की है। पुलिस ने आमजन से आपसी विवादों को बातचीत और सहमति से सुलझाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.