Dehradun News: सफाई कार्यों में लापरवाही पर निरीक्षकों पर गिरेगी गाज
देहरादून, अगस्त 13 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नगर की सफाई व्यवस्था में सुस्ती और ढिलाई पर नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को नगर निगम में आयोजित स्वास्थ्य अनुभाग की समीक्षा बैठक में मेयर सौरभ थपलियाल ने स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कार्यों में लापरवाही बरतने वाले स्वच्छता निरीक्षकों को चेताया कि शहर की सफाई से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।बैठक में मौजूद सभी मुख्य स्वच्छता निरीक्षकों और स्वच्छता निरीक्षकों को अपने-अपने वार्डों व क्षेत्रों में नियमित फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए गए। मेयर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। लिहाजा, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही आम जनता से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण तुरंत धरातल पर दिखना चाहिए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.