देहरादून, जुलाई 18 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय भवन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सभी ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश प्रकट करते सरकार से कर्मचारियों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। जल्द सुनवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने कहा कि पर्यावरण मित्रों को जमीन आवंटित करने, वेतन बढ़ोतरी कर प्रतिदिन वेतन 800 रुपये करने, वार्डों के लिए नए कर्मचारियों की भर्ती करने समेत अन्य मांगों पर शासन और निगम के स्तर से कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। नगर निगम यूनियन के अध्यक्ष सोनू खैरवाल ने कहा कि कर्मचारियों के हित में सरकार को जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सफाई कर्मचारियों का नगर निगम में धरना ...