Dehradun News: सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, मांगों को लेकर सचिवालय कूच
देहरादून, जुलाई 22 -- Dehradun News: देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले नगर निगम परिसर में सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन बुधवार को जारी रहा। करीब 11 बजे कर्मचारियों ने सचिवालय कूच शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध, नगर निगम शाखा अध्यक्ष सुनील कुमार, महासचिव धीरज भारती ने बताया कि वार्डों के लिए नए कर्मचारियों की भर्ती समेत अन्य मांगों पर कोई निर्णय नहीं हो पाया। कूच में उपाध्यक्ष विनोद कुमार, अरविंद कुमार परविंदर, छाया देवी, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी, विमला देवी, मुकेश कुमार समेत निगम के कई सफाई कर्मचारी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना, कल सचिवालय का करेंगे घेराव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.