देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन शाखा नगर निगम देहरादून के संयुक्त मोर्चा ने पर्यावरण मित्रों और सामान्य कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान नहीं होने पर 30 जुलाई से 1 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। मंगलवार को कर्मचारी धरना प्रदर्शन पर डटे रहे।कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। यूनियन के संरक्षक व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने बताया कि कार्यबहिष्कार को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। मंगलवार को धरना प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय से मुलाकात की और उनसे मांगें पूरी करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिवसीय कार...