देहरादून, सितम्बर 13 -- Dehradun News: नई टिहरी। गंगा विश्व शांति सद्भावना समिति की ओर से शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बौराड़ी शहीद स्मारक में 14 से 24 सितंबर तक शिव महापुराण का आयोजन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ पर 14 सितंबर को सतेश्वर महादेव मंदिर से शहीद स्मारक तक अपराह्न दो बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर समिति की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिव महापुराण कथा में राष्ट्रीय संत डॉ.दुर्गेश आचार्य महाराज प्रवचन करेंगे। नई टिहरी पहुंचने पर समिति की ओर से राष्ट्रीय संत डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज का स्वागत और अभिनंदन किया गया। यह भी पढ़ें- श्यामलाताल झील किनारे चलाया नशा हटाओ अभियान रविवार को नई टिहरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. दुर्गेश आचार्य महाराज ने नई पीढ़ी में सनातन धर्म,सं...