Dehradun News: सत्ता में बैठी भाजपा का 'लोकतंत्र बचाओ यात्रा' निकालना हास्यास्पद: शर्मा
देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने भाजपा द्वारा देश और प्रदेश में निकाली जा रही 'लोकतंत्र बचाओ यात्रा' पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठी पार्टी का लोकतंत्र बचाने की बात करना अपने आप में हास्यास्पद है। उन्होंने सवाल किया कि जब केंद्र और प्रदेश दोनों में भाजपा की सरकार है, तो जनता यह जानना चाहती है कि आखिर भाजपा लोकतंत्र को किससे बचाने की बात कर रही है? शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना सत्ताधारी दल की संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है। भाजपा को यात्रा निकालकर लोकतंत्र बचाने का दिखावा करने के बजाय अपने शासन में लोकतांत्रिक मूल्यों, जनता के अधिकारों और विपक्ष की आवाज का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष जनता के मुद्दों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.