देहरादून, अक्टूबर 9 -- Dehradun News: देहरादून। शाश्वत भारत ट्रस्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हरिद्वार रोड स्थित विवेकानंद स्कूल में सतर्क बेटी-सुरक्षित परिवार विषय पर एक दिवसीय जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में कक्षा आठ से 12वीं तक की करीब 600 छात्राओं के साथ शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, विधि, बाल मनोविज्ञान और शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों ने छात्राओं को व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, कानूनी अधिकार, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं के लिए खुला संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र और निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। शाश्वत भारत ट्रस्ट के संयोजक महेश सी. गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक कर उन्ह...