Dehradun News: सतपुली में एआईसीसी सदस्य एवं कांग्रेस नेता ने एसडीएम का जताया आभार
देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: सतपुली। एआईसीसी सदस्य एवं कांग्रेस नेता राजपाल बिष्ट ने शुक्रवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ उप जिलाधिकारी सतपुली रेखा आर्य से मुलाकात कर क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार जताया। राजपाल बिष्ट ने कहा कि आपदा, सड़क हादसे अथवा क्षेत्र की छोटी-बड़ी जनसमस्याओं के मामलों में उप जिलाधिकारी रेखा आर्य लगातार तत्परता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी घायल मरीज को तत्काल ऋषिकेश पहुंचाने जैसी आपात स्थिति में भी एसडीएम कार्यालय स्तर से त्वरित कार्रवाई की जाती है। उन्होंने प्रशासन की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए एसडीएम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीएम रेखा आर्य ने कहा कि जनता की सेवा करना उनकी ड्यूटी है। वह निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.