देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।त्योहारी सीजन के मद्देनजर पलटन समेत अन्य व्यस्त बाजारों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। लोडिंग- अनलोडिंग का कार्य प्रातः 11 बजे से पहले और शाम सात बजे के बाद होगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। जिला प्रशासन की ओर से त्योहारी सीजन के दृष्टिगत शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने, बाजारों में भीड़ प्रबंधन और लोगों की सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्यौहारी सीजन के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, विशेषकर पल्टन बाजार एवं अन्य व्यस्तत्म क्षेत्रों म...