Dehradun News: संयुक्त साइकिल रैली से दिया सतर्कता का संदेश
देहरादून, नवम्बर 2 -- Dehradun News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 35 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों और युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना तथा समाज में ईमानदारी, पारदर्शिता व सत्यनिष्ठा के मूल्यों को बढ़ावा देना था। रैली का शुभारंभ सीबीआई मुख्यालय सीमाद्वार से क्लब के उपाध्यक्ष मनिंदर सिंह ने फ्लैग ऑफ कर किया। रैली पंडितवाड़ी, प्रेमनगर, नंदा की चौकी, पौंधा, मझौंन व सैला होते हुए खाराखेत पहुंची और वहां से वापस लौटी। इसमें 32 साइकिल सवारों ने भाग लिया, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ साइकिल सवार सुरिंदर कुमार व जयन्ती प्रसाद गौड़ ने किया। इस मौके पर सीबीआई के डीआईजी मनीष सुरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.